रायला। रायला के एसकेएम स्कूल में हरिशेवा सनातन आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम महाराज के सानिध्य में विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक तरीके से सनातन संस्कृति से ओतप्रोत रामलीला का मंचन किया गया। यह आयोजन स्कूल में दीपोत्सव समारोह के अंर्तगत किया गया। महामंडलेश्वर ने कहा कि छोटे से गांव के स्कूल में बच्चों द्वारा सनातन संस्कृति से ओतप्रोत और शुद्व उच्चारण से रामलीला का जो मंचन किया है वो अद्भुत है। इस प्रकार का मंचन निश्चित रूप से देश के वर्तमान हालातों में देशवासियों के लिए प्रेरणा का स़्त्रोत बनेगा।
इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सेवा भारती प्रकल्प के प्रांतीय प्रभारी रवि जाजु, नवग्रह आश्रम के संस्थापक हंसराज चोधरी, स्कूल के प्राचार्य राजन स्केरिया, हरिशेवा धाम के युवा संत मौजूद रहे।